इस संकलन में पूर्व प्रकाशित कविताओं के साथ मेरी दो दर्जन नवीन कविताएँ भी हैं। इस प्रकार मेरे यौवन से चौथेपन तक के रचनाकर्म और चिन्तन का लेखा-जोखा संक्षेप में ही सही इस पुस्तक में पाठकों को मिल जायेगा।
अपने यौवन और रचनाकर्म के उषाकाल में कभी एक मनस्थिति को मैंने अनगढ़ से शब्द दिये थे-
अपने आप क्षितिज का पर्दा
झट उठ जाये
मैं उस पार निकल जाऊँ
तो झट गिर जाये
क्या जानूँ उस पार मिलेंगे
या कि नहीं ये चाँद सितारे
कैसा मौसम कैसा जीवन
क्या कुछ होगा
लेकिन फिर भी
इस जग से तो
लाख गुना बेहतर ही होगा।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.