इस संग्रह में 1959 के वक्त से चुनी हुई कविताएं हैं।प्रस्तुत अनुवाद Walter G- Andrews द्वारा अंग्रेजी में अनूदित कविता संग्रह से किया गया है वे तुर्की तथा ओटटमान स्टडि के ज्ञाता थे। इस संग्रह में 1959 के वक्त से 2000 तक की चुनी हुई कविताएं हैं।अताओल बेहरामोग्लू की कविताओं का अनुवाद मेरे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मैंने कवि को स्कूल कॉलेज के छात्रें के बीच देखा है। वे जब कविता पाठ करते हैं तो पूरे मंच पर उनकी उपस्थिति रहती है उनसे कविता पुस्तक पर हस्ताक्षर लेने सैकड़ों की संख्या में छात्र पंक्तिबद्ध होकर इंतजार करते भी मैंने देखा। अताओल बेहरामोग्लू सदैव सरकार के आलोचक रहे हैं और बिना भय के अपनी बात अखबार में रखते हैं।