मन को झकझोर देने वाली एक अविस्मरणीय प्रेम कथा। कोविड पृष्टभूमि पर आधारित यह उपन्यास महामारी के दौर की वास्तविकता के बेहद करीब है। जो कोविड के प्रभाव भय उम्मीद मजबूती सहनशीलता और जीवन के विभिन्न पहलुओं की एक संघर्षपूर्ण यात्रा को दर्शाता है। देश ने कोविड-19 नामक विपत्ति का सामना और समाधान किस प्रकार से किया? तथा विषम परिस्थितियों में खुद को अनुशासित कर लोग इस महाआपदा से बाहर कैसे निकले? समस्त मानव जाति जिस इतिहास की साक्षी बनी उन भयावह हालातों और अकल्पनीय त्रासदी की हकीकत को अपने आप में समेटे हुए यह पुस्तक एक कालजयी रचना साबित होगी।