<p>टूटे दिल और एक तरफा प्रेम करने वालों के लिए यादों की किताब कुछ अधूरी बातें<p><p>ये किताब उस प्रेम की पराकाष्ठा को दर्शाती हैं। जब एक प्रेमी अपने उस प्रेम को शब्दों की गहराइयों में देखता है उसे ढूंढ़ता है। ये उन भावनाओं की अभिव्यक्ति करती है जो आज हर प्रेम में पड़ा इंसान महसूस करता है। उन्हीं भावनाओ को बड़े आसान शब्दों में इस किताब में बया किया है।<p><p>ये किताब मेरे उन दो अनमोल शख्स से मिली प्रेरणा का परिणाम है -<p>एक वो पहला प्यार जो मेरी किस्मत में नहीं था….<p>और दूसरा वो जो जिंदगी में आया पर उसे पाने के मैं काबिल नहीं था । जो मेरा हौसला बना पर जिंदगी नहीं जिसने टूटे हुए दिल को संभालकर फिर से लिखना सिखाया।<p><p>अगर कभी मुझे इश्क़ न हुआ होता तो शायद ये पन्ने भी जन्म न लेते।<p>जब कोई मेरी इस किताब को पढ़ेगा तो मुझे यकीन है उसे वो पल जरूर याद आयेंगे जिन्हें वो हर रात याद करता है और पढ़ते वक्त जब आयेगा आंसू तो वो बूंद पन्नों पर गिर जाएगी और तुम्हारी आँखें यादों के समंदर में उसकी तस्वीरें ढूंढने निकल जाएगी।<p><p>ये किताब सिर्फ किताब नहीं<p>बल्कि ये उस दिल का दर्पण है जो प्रेम तो करते हैं पर अपना प्रेम कभी बया नहीं करते।<p>