कुछ अनकही ख़ामोश यादें भावों का ऐसा संग्रह है जिसे पढ़कर आप अपने प्रेम की ऊंचाइयों को छू पाने में कामयाब हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की निवासी प्रिया वैश्य को बचपन से ही लिखने का शौक रहा कभी सोचा भी नही था कि ये शौक कभी इस संकलन के रूप में भी बदलेगा। कंप्यूटर में विशेष रुचि होने के साथ-साथ आपने लिखना जारी रखा और आज रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कंप्यूटर शिक्षिका का कार्यभार संभालते हुए कुछ वक्त अपने लेखन को भी देती हैं। प्रेम को इस जीवन का आधार मानने वाली आप कुछ अनकही ख़ामोश यादें के में आप सभी के साथ हमेशा रहेंगी।