कविताएँ मात्रा कवि के हृदय की कल्पना संवेदना दर्द वियोग ही नहीं होतीं और न ही कविताओं को कवि के व्यक्तिगत जीवन तक सीमित रखा जा सकता है। यह बात सत्य है कि कवि का हृदय अधिक संवेदनशील होता है। दर्द पर मात्रा कवि का अधिकार नहीं है दर्द किसका सगा है। विश्व के सभी देशों वर्गों में रहने वाले लोगों में दर्द सर्वनिष्ठ है। यही कारण है कि कवि रजनीश की रचनाएं पाठकों को प्रभावित करतीं हैं।कवि रजनीश का जन्म उत्तर प्रदेश के गांव भंदोड़ा प्रबुद्ध नगर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा हासिल की। वर्तमान समय में कवि रजनीश हैदराबाद में डाॅ. रेड्डी लैब के अनुसंधान ईकाई में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। अपने पेशे में व्यस्तता के बावजूद उन्हें काव्य रचना का शौक है जिसके लिए वह पर्याप्त समय निकाल लेते हैं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.