खुशियां ढूंढने से नहीं मिलतीं वो तो आपसे टकरा जाती हैं अचानक ही किसी मोड़ पर..... यही कहानी दुखों की भी है..... आपसे वो जान-पहचान निकाल ही लेते हैं..... उन्हें आपको कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजनी पड़ती। इन्हीं सुखों-दुखों का सफर है यह किताब..... जो आपको मिलवाने जा रही है नेहा और आकाश से। एक अनाथ लड़की नेहा जिसके जीवन में सब कुछ है और कुछ भी नहीं। प्यार और दोस्ती के रिश्तों से बंधी ये कहानी आपके मुंह में लड्डू की तरह घुल जाएगी। दूसरी कहानी आकाश की है जिसके जीवन में अचानक ही हलचल सी मच गई है। ऐसी हलचल जिसने उसके पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है..... प्यार डर और रहस्य से भरी यह कहानी आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी..... तो आइए चलते हैं इस रोमांचक सफर पर.....