यह नज़्म बेइंतहा मोहब्बत और दर्द भरी चाहत की कभी न ख़त्म होने वाली वहदास्ताँ हैं जिसे कवि ने शब्दों के रूप में संजोने की कोशिश की है। हर कविता में एक नया एहसास एक नई कश्मकश और एक नया दर्द छिपा है। पाठक इन शब्दों को केवल पढ़ें नहीं बल्कि महसूस करें। क्योंकि हर कविता दिल के उस गहरे समंदर का हिस्सा है जो समय और अनुभव के साथ लगातार बदलता कराहता रहता है। शायरी हमेशा से दिल की आवाज़ रही है और इस नज़्म में आप उस आवाज़ को पाकरखुद को कहीं न कहीं खोने का अहसास करेंगे। ये पंक्तियाँ न सिर्फ व्यक्तिगतअनुभवों की गवाही हैं बल्कि हर उस इंसान की आहट भी हैं जो इश्क़ के दर्द भरे पड़ाव से गुजरता है। हर शब्द में एक सुकून है तो कहीं पर एक बेचैनी जो हमारेभीतर हर रोज़ बसी रहती है। यह काव्य-संग्रह उस सफ़र का हिस्सा है जो कभीखत्म नहीं होता। यह सिर्फ शुरुआत है और इसे पढ़कर पाठक भी इस सफ़र मेंशामिल होंगे।