विधि को दृष्टिगत रखते हुए एवं विधिक पाठ्यक्रम के लिए विशेष रूप से उपयोगी यह पुस्तक लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण का विवरण प्रस्तुत करती है इस पुस्तक में पोक्सो अधिनियम के अधीन अपराध की सूचना मिलने पर कैसे कार्यवाही की जाए बालक के कथन एवं साक्षात्कार कैसे लिए जाएं उससे अपराधी की पहचान कैसे करवाई जाएसाक्ष्य एकत्र करने की आधुनिक वैज्ञानिक विधि विशेषकर आरोपी के रक्त वीर्य अन्य जैविक पदार्थों एवं भौतिक पदार्थों को कैसे एकत्रित किया जाए पीड़ित और संदेही की चिकित्सीय परीक्षा कैसे की जाएजो कि विशेष सतर्कता दक्षता और निष्ठापूर्वक किए जाने की आवश्यकता है अन्वेषण कैसे किया जाए पीड़ित की सहायता एवं देखरेख कैसे की जाए पीड़ित के अधिकार क्या है।