इनका जन्म बिहार प्रांत के भागलपुर जिले में बरारी गांव में हुआ । बचपन से ही लिखने का शौक था जो आगे चलकर पल्लवित हुआ । स्कूल में विज्ञान के छात्र थे और मेधावी भी भागलपुर जिले के प्रतिष्ठित टी.एन.बी कॉलेज से इनकी स्नातक तक की पढ़ाई हुई फिर स्नातकोत्तर हेतु भागलपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में प्रवेश लिया तदुपरांत भागलपुर विश्वविद्यालय से ही इन्होंने पीएचडी प्राप्त की ।