महान चीनी दार्शनिक लाओ त्सु नामक यह किताब इस महान दार्शनिक पर लिखी गई अंग्रेजी की एक किताब का अनुवाद है। अनुवादक इला कुमार का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह चीनी ग्रंथ ताओ तेह चिंग का अनुवाद करेंगी लेकिन यह काम करके उन्हें बेहद ख़ुशी मिली है।.