हमारे जीवन व आसपास समाज में मौजूद विषमताओं को उजागर करने के लिए हास्यव्यंग एक सशक्त व मारक माध्यम है। इस कविता संग्रह में गज़ल मुक्तक तज़मीन नज़्म गीत पैरोडी विधाओं द्वारा पाठकों का स्वस्थ मनोरंजन करने का प्रयास किया गया है। इसमें सम्मलित बहुत से मुक्तक तजमीन व ग़ज़लों को लेखक द्वारा हिंदी उर्दू के सम्मानित प्रमुख मंचों से पढ़ा गया है और श्रोताओं से भरपूर प्यार हासिल हुआ है।