परिवर्तन संसार का नियम तो है पर आज के दौर में सबसे अधिक बदलाव जो देखने को मिला वह प्रेम में देखने को मिला है। आज जितना परिवर्तन प्रेम के रिश्तों में हुआ शायद ही किसी दूसरे तत्व में उतना बदलाव आया हो। आज लव जिहाद की घटनाएँ अंदर तक झकझोर देती हैं। वह राधा-कृष्ण जैसा प्रेम अब बस कहानियों में रह गया है। इसी से एक प्रेरणा मिली कि सच्चे प्रेम को उजागर करूं और साथ ही युवाओं को सही रहा पर चलने के लिए प्रेरित करूं। अपने जीवनसाथी से जब पूर्ण समर्पित भाव से प्रेम करते हैं तो वह प्रेम पवित्रता के साथ-साथ अमिट और अमर हो जाता है। कुछ सामाजिक बुराइयों को भी दर्शाया गया है साथ ही कविताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी मंज़िल के प्रति सतर्कता तथा अपने कर्मों के प्रति दृढ़ता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया है। मेरे मार्गदर्शक मेरे स्वर्गीय पिता के श्री चरणों में बारंबार नमन !