‘लौट आएगा जंगल’ आदिवासी समुदाय के बारे में एक शोध की तरह के कार्य का परिणाम है। राज्य सभा लोक सभा टी-वी- के साक्षात्कार आदिवासी लेऽकों के सोशल मीडिया पर विमर्श के प्रोग्राम उनकी किताबों में जाहिर की गई चिंताओं का अवलोकन जल जंगल जमीन के लिए किए गये स्थानीय नायकों के कार्य हुल उलगुलान परबों रीति रस्मों को बहुत गहराई और करीब से जानने और समझने के बाद कविताओं पर कार्य किया इस दौरान मैंने किसी और विधा पर कार्य नहीं किया।