बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं प्रेरक वक्ता प्रोफेसर श्री आनंद यादव जी द्वारा लिखित इस किताब में ज़िंदगी के सफ़र को सुलभ बनाने चुनौतियों का तर्क संगत डटकर सामना करने एवं सफलतापूर्वक मुक़ाम हासिल करने के कई तरीकों को काफी सरल भाषा में उदाहरण के द्वारा सजीव वर्णन किया गया है। इसमें कई छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण एवं मूलभूत बातों का समन्वय किया गया है जिनको कई बार हम नज़रअंदाज कर देते हैं। यह किताब उनके लिए काफी लाभदायक है जो असल ज़िंदगी में प्रवेश करते हैं और अपने जीवन रूपी समंदर को सकुशल पार करने में असमर्थ महसूस करते हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रोफेसर आनंद यादव जी द्वारा लिखित इस किताब से नव पीढ़ियों को नई दिशा एवं उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।