कल्पना मिश्रा की पुस्तक लोक के हबीब प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर पर शोधपरक समग्र है। इसका प्रकाशन इंक पब्लिकेशन से हुआ है । इसमें हबीब तनवीर का जीवन संघर्ष प्रेरणा रंगकर्म लोक में पकड़ और वैश्विक रंग दृष्टि पर विस्तारपूर्वक लेखन किया गया है ।उनके प्रकाशित नाटकों की समीक्षा उनके नाट्य प्रदर्शन और उस पर मिली प्रतिक्रियाओं पर भी गहन शोध किया गया है । उनके साक्षात्कार में पाठकों और दर्शकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी मिलता है । यह हबीब तनवीर और उनकी रंगदृष्टि पर एक सार्थक पुस्तक है ।