LOKGEETON KA SAMAJSHSTRA
shared
This Book is Out of Stock!

About The Book

लोकगीत एक ऐसी सांस्कृतिक विधा है जो एक पीड़ी से दूसरी पौड़ी तक हस्तांतरित होती है। अन्य सांस्कृतिक मूल्यों की तरह यह समाजीकरण की भी एक प्रक्रिया है। आवश्यक नहीं कि यह परिवार के साथ ही सीखने का हिस्सा हो। लोकगीत सीखने की पद्धति का विकास एक दूसरे से मिलने-जुलने से होता है अतएव यह साझी संस्कृति की विरासत भी है। लोकगीतों की विभिन्न शैलियाँ हमें बताती हैं कि हमारे साथ इस जगत में अन्य अनेक लोगों की भी विशेष शैलियाँ हैं। एक गाँव से दूसरे गाँव में विवाह आदि होने से इन शैलियों का निदर्शन हमें मिलता है। एक ही प्रकार के संस्कार के आयोजन होने पर भी देवी-देवताओं में भी अंतर आ जाता है। हम जो जानते हैं वह अन्य गीतों से कैसे अलग है क्या गाने की कोई विशेष पद्धति है या क्या कोई विषय हमारे लोकगीत के एक जैसे हैं? क्या लोकगीतों के गायन ने आत्मिक संवाद उपस्थित किया जब समाज के मध्य गीतों को गाया जा रहा था तो मेरी या अन्य की क्या प्रतिक्रिया थी? ऐसा कौन-सा सांस्कृतिक प्रभाव था जो एक-दूसरे को प्रभावित कर रहे थे या यह मूल गीत से किस प्रकार भाव-भंगिमा एवं शैली में अलग था? लोग लोकगीतों का प्रयोग कहाँ-कहाँ और कैसे-कैसे करते हैं- देवी गीत गाते हुए शब्द और लय का बदलाव किस प्रकार होता है। लोकगीत के प्रकार एक ही स्थान पर कैसे बदल जाते हैं- देवी गीत की शैली पचरा की शैली. कजरी की शैली हनुमान के गीत शिवजी के गीत आदि...। एक प्रकार से देखा जाए तो लोकगीत सामाजिक गतिविधियों का बखान भी है। लोक गीतों के गानेवाले या गानेवालियाँ समय की नजाकत की भी समझ रखते हैं। संभव है नंग मिले संभव है दूसरे पक्ष को यदि खरी-खोटी सुनाना हो संभव है गुदगुदाना भी हो (जैसे कि मिथिला में गाया जाने वाला डहकन गीत)। लोकगीतकारों को लोक व्यवहार की समझ होती है। लोकगीतों का अध्ययन हमें राजनीतिक संवाद विवाद और प्रतिवाद के बारे में भी बताता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ''बिरहा'' का गायन पॉलीटिकल कमेंट्री के रूप में दिखाई देता है। राजनीतिक पार्टियाँ जनता के चीच अपनी पैठ बनाने के लिए लोकगीतों का उपयोग सभा चौक और चौराहे पर दूल (उपकरण) के रूप में करते हैं। कभी-कभी लोकगीतों का प्रयोग विषयगत न होकर इतर रूप में भी होता है। कभी-कभी कम प्रचलित लोकगीत मुख्यधारा में आ जाते हैं जिससे युवाओं के मनोभाव को हम समझ सकने में सक्षम होते हैं। लोकगीतों का अध्ययन हमें बताता है कि संस्कृति मूल्यवान तत्त्वों का निर्धारण कैसे करती है। सामाजिक क्रियाशीलता को बढ़ावा देने में लोकगीतों का महत्व है। लोकप्रिय बनने का लोक से सहायता प्राप्त करने का लोकगीत गायकों के मध्य एकता का प्रसार करने में लोकगीतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भूमंडलीकरण के कारण उपभोग करने की लालसा ने और उससे धन कमाने की आशा ने लोकगीतों को ''कॉमोडिटी'' बना दिया। आँगन में गाए लोकगीत और मंच और माइक पर गाए गये लोकगीत के उद्देश्यात्मक अंतर को समझना होगा। आज रील इंस्टाग्राम यू-ट्यूब और फेसबुक के आने से इसके स्वरूप में अंतर आ गया है। प्रेम की गहन अनुभूति को आज कार्ड्स उपहार आदि ने छीन लिया है। उत्पादन की पद्धतियों ने हमारे गीतों की पवित्रता को नष्ट कर दिया है।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
300
399
24% OFF
Paperback
Out Of Stock
All inclusive*
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE