समय सीमा से परे रामायण एक ऐसी पौराणिक गाथा है जिससे बच्चों को वास्तविक हिन्दु संस्कृति की महानता और सात्विकता से परिचित करवाया जा सकता है। राजकुमार राम अपने चार भाईयों में सबसे बड़े थे और ऐसी आशा की जा रही थी कि पिता के बाद वे ही राज्य का शासन संभालेंगे। परन्तु उनके पिता के असावधानी से दिए गए वचन के कारण उन्हें चौदह वर्षों के लिए वनवास जाना पड़ा। वनवास के दौरान जब उनकी पत्नी का अपहरण दुष्ट राक्षस रावण ने कर लिया तो राम ने अपनी पत्नी सीता को वापिस पाने की यात्र के दौरान अद्भुत शक्ति निःस्वार्थ प्रेम और सदाचार का परिचय दिया। रामायण उसी आदर्श पौराणिक गाथा का संक्षिप्त परन्तु परिपूर्ण रूप है। इसके साथ ही इसमें उस समय को पुनः जीवित करके हमारे आज के पाठकों के लिए रुचिपूर्ण और ज्ञानवर्धक बनाया गया है। प्रत्येक पन्ने को पलटने के साथ-साथ यह पहले से अधिक दृढ़ और रंगीन बनकर अपने समय की सुन्दरता को प्रस्तुत करती है।