पहली पुस्तक ज़िन्दगी के हर पड़ाव में ख़ुशी आपके साथ ' सोच में ज़रा - सा बदलाव' की सफलता के बाद मैंने पुस्तक लव ऑफ्टर डेथ के जरिए लोगों को उस प्यार से अवगत करवाने के लिए मेरे जीवन के उन लम्हों को कलम के माध्यम से लिख कर समझाने की कोशिश की है जो सुख दुख गुस्से लड़ाई चोरी भूल सच झूठ प्यार दोस्ती वैभव विश्वास में अपने व अपनों के साथ बिताए और एक गलत दृष्टिकोण को साथ रखकर उस प्यार को दर्शानें की कोशिश की जो हम सब में है जिसको कभी किसी यन्त्र से मापा नहीं जा सकता। मेरे प्रिय दोस्तों से क्षमा जिनके साथ हुई मुलाकात को सावर्जनिक करने के लिए और मेरे दिल में आप सब के लिए उतना ही नहीं उससे कहीं ज्यादा प्यार है जो इस पुस्तक में बताया गया है जिसको परिभाषित नहीं किया जा सकता... लेखक- आर. एस. भाम्भू पुस्तक- लव ऑफ्टर डेथ - प्यार तो हर परिस्थिति में है लेकिन... धन्यवाद!