मधुरम (बचपन की दुनिया) कविता संग्रह डॉ॰ वैशाली अंकुर वर्मा जी की प्रथम पुस्तक प्रस्तुति है। पुस्तक के प्रकाशन में सर्वप्रथम परमेश्वर माता-पिता एवं गुरुजन को नमन अर्पित करती हूँ।सभी क्षेत्रो में कविताओं का अपना ही महत्व हैं। एक समय में बचपन कहीं न कहीं सिमट जाता हैं वही से जीवन जीने की कला शुरू हो जाती हैं।बाल कविताएँ बच्चों के मनोभाव उनके आस-पास के वातावरण जिज्ञासा एवं मानसिक शक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्कूल कवि सम्मेलन आदि में स्वयं को प्रस्तुत करने की प्रेणना मिलती है। मधुरम (बचपन की दुनिया) पुस्तक विभिन्न विषयों जैसे-पेड़ की संवेदना कुआँ नाँव कलम की दुनिया छोटी चिड़ियाँ कृषि दिवस शिव आदि अनेक कविताओ में समाहित है जो लय के साथ प्रस्तुत की गयी है आशा करती हूँ निम्न कविताएँ बच्चों के मनोरंजन एवं पाठकों के मन को स्पर्श करेंगी।