यदि हम पूर्व इतिहास को देखें तो हम पायेगें कि देश को आजाद कराने में वीरांगनाओं ने अथक प्रयास किया। उनके प्रयत्नों के परिणामस्वरुप हमें गुलामी से निजात मिली और हमने स्वतंत्र भारत में सांस ली।इन वीरांगनाओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी इनके बारे में पढ़ें तथा दूसरों को बतायें। मैं तो ये चाहती हूँ जब तक हमारी पृथ्वी पर जीवन है इनके कारनामों को लोग याद रखें और अपने जीवन में इसे उतारने की कोशिश करें।.