स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सबसे ऊँचा है क्योंकि वे ही बचपन में हमें मार्गदर्शन और दिशा दिखलाती हैं। प्यार स्नेहशीलता और धर्मपरायणता से पूरे परिवार को संभालती हैं। हर उम्र की महिला का स्वास्थ्य प्राप्ति का एकमात्र साधन है। योग समग्र जीवन का विज्ञान है तथा इससे शरीर और मन में समन्वय लाकर व्यक्तित्व को पूर्ण बनाया जा सकता है।इस पुस्तक की विशेषता ये है कि इसमें योग और व्यायाम का अत्यन्त सुंदर समायोजन किया गया है साथ ही संपूर्ण अभ्यास से संबंधित आवश्यक विधि-विधान-निर्देश और यथासंभव सुन्दर चित्रावली का भी समावेश किया गया है। एक ही पुस्तक में सभी विषय उपलब्ध होना इसकी विशेषता है। सभी उम्र की महिलाओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है।