भारत में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों के मध्य विस्तृत बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित महोबा अपनी विशिष्ट संस्कृति कला भाषा एवं पुरातात्विक धरोहरों के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के इस जनपद का अपना शानदार इतिहास है। यह अपनी बहादुरी के लिए जाना जाता है। आल्हा और ऊदल के वीरतापूर्ण किस्से भारतीय इतिहास में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हैं। अपने में ऐसे ही गौरवशाली इतिहास को समेटे महोबा वर्तमान में पुरातात्विक दृष्टि से वास्तविक भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इस पुस्तक में महोबा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के लेख हैं जिससे यह पुस्तक समृद्ध हुई है। इस पुस्तक का संपादन मनोज तिवारी ने किया है।