्री राम किंकर जी की कविता संग्रह में प्रतिदिन होने वाले अनुभव के अतिरिक्त विभिन्न पर्वो का बड़ी शिष्टता के साथ अभिव्यक्ति की गई है।-कृष्ण मित्र कविश्री राम किंकर जी की कविताओं में विविधता है और बहुरंगापन है। यह विश्वास है कि हिंदी जगत इस कृति को अवश्य पसंद करेगा।-डॉक्टर सुनील जोगीपद्मश्री एवं यश भारती से सम्मानित साहित्यकार 'मैंने देखा है' काव्य संग्रह में भाव एवं भाषा का उत्तम संगम है। यह एक उच्चस्तरीय एवं अनुशीलनीय रचना है।-प्रोफेसर हरकेश सिंह पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय बिहार|About the Authorराम किंकर सिंह अपर आयुक्त उद्योग उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत काव्य साधना में रुचि पूर्वक समय दे रहे हैं। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 1980 में प्राप्त करने के उपरांत सम्मिलित राज्य सेवा में चयनित होकर उत्तर प्रदेश उद्योग सेवा में पदस्थ हो गए।प्रदेश व केंद्र सरकार के उद्योग वस्त्र एवं वाणिज्य विभागों में महत्त्वपूर्ण पद पर सेवारत होते हुए 2019 में अधिवर्षता आयु प्राप्ति उपरांत सेवानिवृत्त हुए। साहित्यिक रुचि हमेशा से प्राथमिक रही है और रहेगी।.