यह ग़ज़ल / गीत संग्रह मेरे मन के विभिन्न आयामों की कविता गीत और ग़ज़ल के रूप में अभिव्यक्ति है। राजकीय सेवाओं में प्रशासनिक और ग्राम्य विकास के एक उच्च अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए मेरा सम्पूर्ण जीवन मानव मन के अध्ययन और परिस्थितियों के आकलन में बीता है। इन सभी अध्ययन को ग़ज़लों और गीतों के माध्यम से पुस्तक के रूप में संकलित करते हुए प्रस्तुत करने का यह एक प्रयास है। मेरा यह सम्पूर्ण लेखन मानव मन के अध्ययन और तंत्र की अपनी विषमताओं को भी परिभाषित करती है और उन्हें अभिव्यक्ति हेतु माध्यम प्रदान करती है।