मन की परी के एहसास… ये उन एहसास के बोल हैं जो परी ने अपने मन से और अपने मन के लिए दर्शाएं हैं। ये उन मुलाकातों के किस्से हैं जो कभी उनसे ख्यालों में होती हैं और कभी वो अपनी तन्हाई से मिलती हैं। हर एक कविता एहसास की कहानी है जो बड़ी आम होकर भी दिल की जुबानी है। प्यार में जिंदगी के हसीन पलों के साथ होने वाली गुस्ताखियां और दर्द के अहसास भी है। उस मिठे से दर्द से होने वाली ज़िंदगी की असली पहचान और हमसफ़र के एहसान भी है!