‘मन की तलाश’ कहानी संग्रह में व्यक्ति के मन की उसके अस्तित्व की तलाश करते करते कभी कभी तो लेखक भी अस्तित्वहीन हो गया इन सारी बातों की गहराईयों में जाने की बात पुस्तक में प्रकाशित सारी कहानियों में नजर आती है। व्यक्ति के अस्तित्व की तलाश करते करते उसके मन के भीतर इस कदर प्रवेश कर जाती है कि कहानी में कहीं अपने मन की बात तो नहीं हो रही ऐसा भी प्रतीत होने लगता है। कहानी में जगह जगह मन की बात है। मन की कोमलता को जिस सहज ढंग से लेखक ने उजागर किया है उसी अंदाज के साथ मन की कठोरता को भी पात्रा के माध्यम से या उनके जीवन में घटित कुछ वास्तविकता के माध्यम से दर्शाया है। इस वजह से पुस्तक में प्रकाशित सारी कहानियाँ किसी न किसी पल की तलाश में नजर आती दिखाई देती हैं। इस वजह से हर पल मन की बात करने वाली कहानी जाने अनजाने में अपनी लगने लगती है। इस पुस्तक में प्रकाशित सारी रचनाएँ मुंबई आकाशवाणी के संवादिता वाहिनी से लेखक की आवाज में प्रसारित हुई हैं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.