मन की तरंग अनेक विधाओं से चुनी हुई कविताओं ग़ज़लों का संग्रह है। कुछ कविताएँ अपने शब्दों से आपके मन को गुद गुदायेंगी तो कुछ आपकी राष्ट्रीयता को पूर्णतया अनुभव करने का अवसर देंगी। कुछ शब्द आपके मन के उन तारों को झंकृत कर सकते हैं जिससे आप अपनी तरुणावस्था के उन मीठे पलों को याद कर आनंदित हो उठेंगे। मन की उन तरंगों को याद करने का पूरा अवसर प्रदान कर यह काव्य संग्रह स्वयं को गर्वान्वित् महसूस करेगा जब व्यक्ति के जीवन की हर अनुभूति को जागृत करने का इसका प्रयास सफल होगा। काव्य संग्रह का उद्देश्य उस हर हृदय तक दस्तक देना है जो वास्तव में जीवन का तात्पर्य जानते हैं अथवा जानने की कोशिश में अनवरत प्रयत्नशील हैं। मन को वस्तविकता से जोड़ना और जीवन को नजदीक से समझने का एक छोटा सा प्रयास है यह। इसके माध्यम से जन जन तक उनके हृदय तल तक पहुँचकर आशीष प्राप्ति का छोटी सी कोशिश है। मन की तरंगहर युवा हर ऊर्जावान मन की बात करता है उसे छूने का प्रयास करता है।