विश्व की प्रत्येक भाषा एवं साहित्य ने मंत्र स्रोत एवं प्रार्थना की अलौकिक शक्ति और चमत्कार को एक मत से स्वीकारा है। अक्षर ध्वनि और शब्द-संयोजन की त्रिगुणात्मक शक्ति से मंत्र का उद्भव होता है। प्रस्तुत पुस्तक में मंत्र की परिभाषा तथा उसके महत्त्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया है। साथ ही मंत्रों में छिपे ध्वनि के वैज्ञानिक रहस्यों को प्रकट करते हुए वैदिक स्वरों का विस्तार से परिचय दिया है।