यह काव्य-सग्रंह जिंदगी की खट्टी-मीठी और समाज में घटनेवाली सच्ची घटनाओं को कलमबद्ध करने का एक प्रयास है। और उन सभी लोगों को समर्पित है जो अपने दिल की बात दिल में लिए ही जीते हैं और उनका दर्द सहते-सहते इस दुनिया को अपने अनुभवों से वंचित कर चले जाते हैं।