भविष्य के देश-काल में कहीं हाथियों की एक नई प्रजाति समय के रहस्यों को जान चुकी है। अब उनके पास ऐसी शक्ति है कि वे न केवल भौतिक वास्तविकता को बल्कि दुनिया के बारे में लोगों के दृष्टिकोण को भी बदल सकते हैं। इनमें से एक हाथी का विश्वास है कि वह वज्रधर बुद्ध है जिसके भाग्य में विश्व में महान परिवर्तन लाना लिखा है। वज्रधर अपनी शक्तियों का उपयोग शिखर के हालात बदलने के लिए करता है और आरंभ उन लोगों से करता है जो देश के कर्णधार हैं जिनकी ओर पूरे राष्ट्र की आँखें और कान लगे हुए हैं। यानी कि एक प्रधान मंत्री एक भावना मंत्री एक चोटी के टीवी एंकर से। और मास्टर ओ से भी — उस संत से जिसके दुनिया भर में करोड़ों भक्त हैं। क्या कृत्रिम वज्रधर अपना मिशन पूरा कर सकेगा? जानिए आधुनिक भारत की गाथा की इस श्रेष्ठ प्रस्तुति से।