उरई जालौन [उ०प्र०] निवासी विद्वान साहित्यकार-कवयित्री-लेखिका माया सिंह ''माया'' द्वारा लिखित इस कहानी संग्रह में अद्भुत प्रेरणादायक सीख देने वाली संग भरपूर स्वस्थ मनोरंजन करने वाली कहानिया हैं जो समाज हित में सार्थक अवश्य सिद्ध होंगी.......... आज के संघर्षमय युग में स्वयं के लिए समय निकाल पाना वो भी महिला अभिव्यक्ति के लिए कठिन अवश्य होता है। प्रस्तुत कहानी संग्रह ‘मौन की मंत्रणा’ ऐसी घटनाओं के ताने-बाने से बुना गया है जिसमें उनके पात्र व विचार किसी न किसी रूप में सामाजिक परिदृश्य को उजागर कर रहे हैं। कहानियाँ सिर्फ मनोरंजन या रिक्त समय को पूर्ण करने हेतु ही नहीं होती ये समाज का प्रतिरूप भी होती हैं। जैसा हम देखते सुनते व विचारते हैं.... वही विचार कहानियों में समाहित हो जाते हैं। उन्ही में से कुछ ऐसे प्रेरक तत्व मिल जाते हैं जिससे विषम परिस्थितियों में भी स्वयं को स्थिर रखना सरल हो जाता है। उनमें कुछ कहानियाँ ऐसी भी हैं जो समाज में क्षीण होते मानव मूल्यों व संस्कृति का बोध कराती हैं।