प्रकृति की अद्भुत रचना यह जीव–जंतु और पेड़–पौधें है इनका मानव जीवन से गहरा नाता है। मानव जीवन दुर्लभ है इस मृत्युलोक पर जन्म लेकर मानव जैसे–जैसे इस संसार की शान–ए–शौकत देखकर उलझ कर रह जाता है और कोई मजबूरी से या कोई अपने शौक से अपनी मंजिल पाने की ओर अग्रसर होता है। किसी को यहां पर मंजिल मिल जाती है और कोई सदियों से मंजिल ढूंढता ही फिर रहा है। संसार की प्रत्येक वस्तु एक दूसरे से जुड़ी है। इन सभी की भावनाओ और विचारों को शब्दों में व्यक्त करने का एक प्रयास यह पुस्तक है।कृपया एक बार आप इसे अवश्य पढ़े और अपनी राय प्रेषित करे।साभार....