आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में हम इतने आगे निकल चुके है कि हमें स्वयं ही नहीं पता कि हम कहाँ है ? कोई धन दौलत शोहरत पाने के लिए तो कोई लक्ष्य प्राप्ति के लिए दौड रहा है । इस भागमभाग में हम इतने दूर निकल चुके है कि वैसे तो हम चाँद पर पहुँच गए पर हमने बहुत सी ऐसी समस्याओं को जन्म दिया जिन पर हमारा ध्यान गया ही नहीं या फिर गया तो हमने उसे अनदेखा कर दिया । कैंसर सब्जियों में मिलावट आतंकवाद बेरोजगारी और ना जाने कितनी पारिवारिक सामाजिक आर्थिक समस्याएँ जो हमारे कारण समाज में आई पर हमने ध्यान नहीं दिया ।इन्ही समस्याओं पर आप सभी का ध्यान केन्द्रित करने के लिए कविता का एक संग्रह मेरा एक प्रयास आपके सामने प्रस्तुत किया गया है जो मेरी एक छोटी सी कोशिश है आप तक उन समस्याओं को पहुँचाने की और उनके समाधान हेतु प्रयास करने की । एक अच्छा प्रयास हमें कामयाब बनाता है और वो प्रयास हम कभी भी कर सकते हैं । मित्रों मेरा आपसे अनुरोध है कि चाहे तो धीरे-धीरे चले पर रुके नहीं प्रयास करते रहे । प्रयास उन चीजों में से एक है जो अवसर देता है कि हमें कुछ कर दिखाना है । मेरा एक प्रयास कविता-संग्रह में आप देखेंगे की बहुत से बदलाव देश में आये हैं हमारी सरकार और हमारे कारण लेकिन अभी भी बहुत से बदलाव लाने है अपने लिए समाज के लिए देश के लिए । ये बदलाव तभी आयेंगे जब आप और हम प्रयास करेंगे । उम्मीद है दोस्तों कि आप भी मेरे एक प्रयास के साथ कदम से कदम मिलाकर कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे ।