कुछ ऐसा लिखने की कोशिश की हैजो दिल को छू जायेगा।कभी भीगेंगी पलकें...कभी खुशी का आलम छायेगा।मेरे जज़्बात मेरे अल्फ़ाज़ मेरी प्रथम पुस्तक मेरी उन भावनाओं का कविताओं के रूप में संग्रह है जिन्होंने अनुकूल एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में मेरे हृदय में दस्तक दी। मैंने अपनी जिन्दगी के कुछ खट्टे-मिठ्ठे अनुभवों को लफ़्ज़ों की माला में पिरोकर अपनी रचनाओं की विषय-वस्तु बनाया है जिनमें पढ़ने वालों को आत्मीय भाव महसूस होगें।