यह काव्य संग्रह आपको एक जीवन यात्रा की भाँति लगेगा जिसे पढ़ना शुरू करने पर इसे बीच में छोड़ देना संभव नहीं है। जैसे कि लेखक आपकी और सभी की ज़िंदगी की कहानी कह रहे हों। एक-एक रचना हमारे रिश्तों और जीवन की विभिन्न अवस्थाओं से आपको गुजारती हुई रिश्तों में निहित भावनाओं को साकार रूप देती हुई आपके सामने आती जाती है।