यह पुस्तक जीवन के विभिन्न पक्षो समाज के विभिन्न पहलुओं एवं वर्तमान परिस्थियों को दृष्टिगत रखकर लिखी गई है। पुस्तक पर लेखिका के मनोभाव एवं स्थितियों का प्रभाव है। विज्ञान विषय से संबन्धित होने के बावजूद जीवन के विभिन्न मनोभावों का सूक्ष्म निरक्षण करने का प्रयास किया है। साहित्य का उद्देश्य समाज में नवीन ज्ञान का संचार और सद्कार्य की प्रशंसा और अभिव्यक्ति भी है लेखिका ने भी पुस्तक के माध्यम से विभिन्न पक्षो पर अपने विचार प्रस्तुत किए है।