हिन्दी साहित्य के आधुनिक कहानीकारों में कमलेश्वर की कहानियों का ऊंचा स्थान है। कहानी को एक सार्थक और समानतापरक मोड़ देने में इनका बड़ा हाथ रहा है। इसी कारण अपेक्षाकृत कम लिखकर भी इन्होंने बहुत ख्याति अर्जित की। इस संकलन में कमलेश्वर की अपनी प्रिय कहानियां उनकी कहानी-सम्बन्धी मूल धारणाओं को व्यक्त करने वाली भूमिका के साथ संकलित हैं।