आधुनिक हिन्दी कहानी के सफर में भीष्म साहनी एक महत्त्वपूर्ण नाम है। उनकी सर्वाधिक प्रिय कहानियों के इस संकलन में जीवन और समाज से गहरे जुडे प्रश्नों को प्रस्तुत किया गया है । इनमें से अनेक कहानियों बेहद चर्चित हुई हैं । विशेष रूप से लिखी उनकी भूमिका हिन्दी कहानी की अनेक समस्याओं को उठाती है।