शंभू ने अपने गुस्से को सही दिशा दी काफी उतार-चढ़ाव देखा और कई बार हँसी का पात्र भी बना। लेकिन यकीन मानिए एंजिला से लगाव मोटी कायावाली छाया से शादी रात-दिन गुण्डों की निगरानी में रहना और साड़ी में छिपे एक व्यवसायी के लिए किसी मल्टीनेशनल कम्पनी का ब्राण्ड एम्बेस्डर बनते हुए देश के नामचीन व्यक्ति तक का सफर पूरा करना इतना आसान भी नहीं था। शंभू में इसके अलावा भी कुछ खासियतें थीं जिसके कारण वह सिर्फ नामचीन होकर संतुष्ट नहीं हुआ। सबकुछ पा लेने के बाद किसी विशेष कारण से क्षणभर में सारी सुख-सुविधाओं का त्याग कर देना भी किसी बिरले व्यक्ति से ही संभव है।