About the Book -यह एक अनूठी शक्तिशाली और व्यावहारिक किताब है यह पुस्तक आपको अपने विजन को डिस्कवर करने तथा सपनों के महत्व के बारे में बताएगी। सपना देखना तथा अपने सपनों को हासिल करने की रणनीति के बारे में सफल होने के लिए आत्मा- अनुशासन लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन भी इस पुस्तक में बताया गया है।यह पुस्तक अपने आप में एक ऐसी व्यावहारिक पुस्तक है की मात्र इस पुस्तक को पढ़ने से आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र जैसे अमीर लोग अमीर कैसे बनते हैं खजाना आपके अंदर है बचत तथा निवेश बेचने की कला कर्ज से मुक्ति पाने का तरीका स्वस्थ रहने के उपाय उम्र न बढ़ने का राज तथा मानसिक शाति जैसे विषयों पर जानकारी मिलेगी।About the Author -श्री रमेश प्रसाद मिश्रा एक प्रभावशाली प्रेरक वक्ता लाइफ और बिजनेस कोच हैं। ये अपनी कंपनी मनोमय लिविंग प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक व सी ई ओ हैं। इन्हें लोग कोच आर पी मिश्रा के नाम से ज्यादा जानते हैं। ये सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं तथा 12 साल सरकारी विभाग में सर्विस करने का इन्हें अनुभव है। इन्होंने 2 वर्ष मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस तथा 10 वर्ष यूपी पीडब्ल्यूडी में सिविल इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दी है। पिछले 24 वर्षों से ये पूरे भारत में लोगों को सेमिनारों द्वारा मोटिवेट कर रहे हैं एवं लोगों को पब्लिक स्पीकिंग जीवन जीने की कला तथा व्यापार कैसे खड़ा किया जाए और उसे कैसे आगे बढ़ाया जाए सीखा रहे हैं।इन्होंने अपना खुद का कई व्यापार खड़ा किया है। ये ६ से अधिक व्यापार को अच्छी तरह संचालित कर रहे हैं। इन्होंने अपने व्यवसाय से कई देशों की यात्राएं भी की है जैसे थाईलैंड मलेशिया कनाडा पेरिस स्विट्जरलैंड इत्यादि।आप भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली के अंतर्गत आयोजित होने वाली नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत होने वाले सेमिनारों में प्रभावी वक्ता रहे हैं। इंटरनेशनल योगा कानक्लेव और वैलनेस एक्सप्रो 2024 दिल्ली में योग पर अपना व्याख्यान दे चुके हैं।आपका मिशन है 2040 तक समृद्ध भारत के निर्माण में 5 करोड़ भारतीयों के धन एवं स्वास्थ्य संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी मदद करना। इन्होंने कैसे बनें रिच और फिट फार्मूले को बनाया है तथा उसी के आधार पर लोगों की जिंदगियों को बदलने के मिशन पर सतत प्रयत्नशील हैं।