MODI@20: SAPANE HUE SAAKAAR


Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE

About The Book

नरेंद्र मोदी जी का उदय भारतीय राजनीति में एक एतिहासिक क्षण है। वास्तव में देश पर उनके प्रभाव का परिमाण इतना अधिक है कि भारतीय शासन के उदाहरण और इसके राजनीतिक इतिहास को आसानी से दो पृथक युगों में विभाजित किया जा सकता है – मोदी जी से पहले का युग और मोदी जी के बाद का युग। मोदी जी वर्ष 2001 में भारत के गुजरात राज्य के मुख्य मंत्री बने। वह बाद के अपने सभी चुनावों में अपराजित रहे और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवरत मुख्य मंत्री बने। जबकि बहु-आयामी प्रगति को प्रेरित करते हुए मोदी जी गुजरात में एक बादशाह के समान विचरण कर रहे थे उन्हें बड़ी ज़िम्मेदरियों के संकेत मिलते रहे। गुजरात में मोदी जी की अनुकरणीय सफलता ने उनके लिए वर्ष 2014 में ज़बरदस्त जीत हासिल करते हुए लोकप्रियता के साथ प्रधान मंत्री चुने जाने का मार्ग प्रशस्त किया। वह पहले के किसी भी अन्य प्रधान मंत्री से अपील और कार्य-निकाय दोनों ही संदर्भों में बिल्कुल अलग प्रधान मंत्री हैं। इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2019 में वह और भी बड़े जनादेश के साथ फिर से निर्वाचित हुए। उनकी अपील बहुत से कार्यक्षेत्रों में उनके लंबे सामाजिक राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यकाल में किए गए कार्यों का परिणाम है। मोदी जी का प्रभाव केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बहुत से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चुनाव नियमित रूप से यह घोषणा करते रहते हैं कि वह सबसे लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं। वर्ष 2021 में मोदी जी ने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार बीस वर्ष पूरे किए हैं। प्रख्यात बुद्धिजीवियों और अपने कार्यक्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा संकलित यह पुस्तक मोदी जी के अद्वितीय शासन के मॉडल के कारण पिछले 20 वर्षों में गुजरात और भारत के मूल रूपांतरण में एक निश्चित और विस्तृत अन्वेषण का एक प्रयास है। नए भारत के उद्भव की कहानी
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Fast Delivery
Fast Delivery
Sustainably Printed
Sustainably Printed
downArrow

Details