पैसा कमाने के लिए मैं हर महिला को यह महसूस करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा कि वह क्या करना पसंद करती है और उसकी दक्षता किस बात में निहित है। जिस चीज से आप प्यार करते हैं उससे पैसा कमाने की तुलना में दूसरी कोई बात नहीं है। यह करियर का चुनाव नहीं है जो आपकी आय तय करता है। यह आपकी खुद की योग्यता के भीतर भरोसा जो कुछ ऐसा असाधारण पेश करता है जो अंतर पैदा करता है वह आपकी आय निर्धारित करता है। अगर आपको ही अपने किए काम में अहमियत नजर नहीं आती है तो समूची दुनिया को भी नहीं आएगी! मैं जोर देकर यह कहना चाहूंगा कि अब जबकि वित्तीय लक्ष्य महत्त्वपूर्ण हैं तो इन लक्ष्यों से खुद को पराजित न होने दें। आप उन बाकी चीजों की कीमत पर अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल न करें जो आपके लिए अहमियत रखती हैं। आप सिपफ़र् वही करें जिसे आप सहजता से कर रहे हैं।