*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
उच्च प्रशासनिक सेवाओं के अभ्यर्थियों के समक्ष इस पुस्तक को प्रस्तुत करते हुये मुझे अपार हर्ष हो रहा है। यह पुस्तक उन अभ्यर्थियों की बढ़ती हुयी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से लिखी गयी है जो म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा ( मुख्य ) में सम्मिलित हो रहे हैं। यह पुस्तक इस परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रश्न-पत्र के लिए एवं संपूर्ण जानकारी देने में उपयोगी सिद्ध होगी।इसमें विषय के सभी आयामों (समाजशास्त्रमानव-संसाधन विकासजनसंख्या और स्वास्थ्य समस्याएँमध्यप्रदेश के संदर्भ में व कृषि व्यवस्था भारतीय समाजवादी अर्थव्यवस्था) को सम्मिलित किया गया है।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए यह आवश्यक है कि आप निर्धारित अध्याय के विषय की अधिकतम जानकारी रखें। ऐसा करने से हम आश्वस्त हो सकते हैं कि परीक्षा चाहे कोई भी प्रश्न पूछे हम उत्तर दे सकते हैं। इससे हममें आत्मविश्वास का संचार होता है। ध्यान रखिए ज्ञान का कोई संक्षिप्त रास्ता नहीं होता है। अतः अधिक समय देकर मनोयोग और आत्मविश्वास से अध्ययन कीजिए। आपको सफलता अवश्य मिलेगी आपके निष्ठा युक्त प्रयास और हमारा यह पुस्तकीय सहयोग आपको अवश्य सफलता एवं आपके लक्ष्य के मार्ग पर प्रशस्त करेगा। सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को पढ़ाने का मेरा प्रत्यक्ष अनुभव इस पुस्तक के लेखन में मेरे लिये प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रहा है तथा अत्यंत सहायक भी सिद्ध हुआ है।