मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (State Service Examination) आयोजित की जाती है। राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं; जैसे- डिप्टी कलेक्टर सहायक पुलिस अधिकारी (DSP) ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सहायक कमिश्नर (AC) जेल सुप्रीटेन्डेंट जिला खाद्य वितरण अधिकारी (DFO) आदि अन्य पदों पर नियुक्तियाँ की जाती हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह परीक्षा तीन चरणों में सम्पन्न होती है - प्रारम्भिक मुख्य एवं साक्षात्कार ।अरिहन्त पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित MPPSC 25 प्रैक्टिस सेट्स (पेपर-1 एवं 2) को नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है इन प्रैक्टिस सेट्स के अभ्यास से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या प्रवृत्ति एवं महत्ता का ज्ञान होगा तथा आगामी परीक्षा के लिए एक महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुस्तक की विशेषताएँ</br> सभी प्रश्नों की सटीक व्याख्या नवीनतम आँकड़ों सहित</br> नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार प्रश्नों का व्यवस्थीकरण</br> विभिन्न राष्ट्रीय एवं संवैधानिक / सांविधिक संस्थाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण नोट्स