जातक का भविष्य जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अनेक पद्धतियां दी गई है । फलित ज्योतिष के अतिरिक्त सामुद्रिक शास्त्र शकुन ताजिक प्रश्न शास्त्र और मुहूर्त ज्योतिष आदि भी मनुष्य के भविष्यफल कथन में सहायक हैं । मुहूर्त ज्योतिष के संहिता स्कंध के अंतर्गत आता है । इस पद्धति में मनुष्य की जन्म कुंडली से उसके भविष्य में आने वाले प्रतिकूल समय को जानकर अभीष्ट फल सिद्धि के लिए शुभ समय में उपाय करके समय को अपने अनुकूल किया जा सकता है और यह शुभ समय जानने के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। यह पुस्तक मुहूर्त निकालने की प्रक्रिया जानने के लिए अत्यंत उपयोगी है साधारण जिज्ञासु पाठक भी दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले अनेक मुहूर्तों की गणना प्रक्रिया इस पुस्तक से सुगमता पूर्वक सीख सकते हैं ।