हर व्यक्ति कुछ कहना चाहता है कुछ लिखना चाहता है; किंतु किसी कारणवश लिख नहीं पाता। अपने विचारों को अल्फाजों में पिरो नहीं पाता। मैं जो देखता और सुनता हूँ उसी को कविता के रूप में कहने का प्रयास करता हूँ। इस कविता संग्रह के माध्यम से उन्हीं लोगों तक पहुँचने की इच्छा है जो कुछ कहना चाहते हैं लिखना चाहते हैं।