विश्व साहित्य के महान उपन्यासकार टाल्सटाय की तीन अमर कथा कृतियां नाच के बाद नामक इस पुस्तक में संकलित हैं। ये कथाएं अत्यंत रोचक और बार-बार पढ़ने योग्य हैं। इसी के साथ ये कथाएं टाल्सटाय की अद्भुत उपन्यासकला के सर्वोत्तम उदाहरण हैं और इनकी गिनती रूस के श्रेष्ठ साहित्य में होती है| About the Author टॉलस्टाय उन्नीसवीं सदी के सर्वाधिक सम्मानित लेखकों में से एक हैं। उनका जन्म रूस के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उन्होंने रूसी सेना में भर्ती होकर क्रीमियाई युद्ध (1855) में भाग लिया लेकिन अगले ही वर्ष सेना छोड़ दी। लेखन के प्रति उनकी रुचि सेना में भर्ती होने से पहले ही जाग चुकी थी। उनके उपन्यास युद्ध और शान्ति (1865-69) तथा आन्ना करेनिना (1875-77) साहित्यिक जगत में क्लासिक रचनाएँ मानी जाती है|