नदी के उस पार... दस वर्षों के लंबे समय काल में लेखक द्वारा अनुभव की गई विभिन्न सामायिक परिस्थितियों क्रांतिकारी विचारों एवं समाज के विभिन्न पहलुओं पर अलग दृष्टिकोण का चित्रण है। बहुत सी बातें सीधे हृदय को छुएगी बहुत सी बातें मन को आनंदित करेगी तो बहुत सी बातें दिमाग को झकझोरेगी। सभी कविताओं से पाठक जुड़ाव महसूस करेंगे। लेखक का मानना है कि चीजें सरल हैं उनकी सरल व्याख्या हों और इसलिए गहरी बात भी बहुत सरल तरीके से कही गई है। ये कविताओं की सीमा विधि व विधा से परे बस अभिव्यक्ति का ज़श्न हैै।