*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
प्रिय भक्तों गुरु महाराज जी एवं श्री नारायण भगवान की कृपा एवं आशीर्वाद से हमारी पहली पुस्तक “गुरु संदेश – भक्ति से अमरता की ओर” की अपार सफलता एवं उस पर प्राप्त हुई भक्तों की सुंदर प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर मैं अपने कुछ और सांसारिक एवं आध्यात्मिक अनुभव आपसे साझा कर रहा हूं I इस पुस्तक में आध्यात्मिकता जीवन और रिश्तों का ऐसा संगम देखने को मिलता है जो पाठकों को आत्मिक शांति और ज्ञान की ओर अग्रसर करता है। सांसारिक जीवन जीते हुए भी मनुष्य अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की सेवा करते हुए श्री नारायण के चरणों में स्थान अर्जित कर सकता है I इस संकलन में कुछ ऐसे ही पहलुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है जिससे कि छोटे-छोटे उपाय करके हम अपने साधारण जीवन को सकारात्मकता सुख और ऐश्वर्य से लबालब कर सकते हैं I प्रिय भक्तों ज्ञान एवं योग हमारे मस्तिष्क को सुदृढ़ बनाते हैं I गुरु की भक्ति हमें लालच स्वार्थ और अहंकार से दूर रखती है I तीर्थ स्थानों का भ्रमण हमें पापों से मुक्ति दिलाता है एवं प्रकृति के निकट ले जाता है I स्त्री एवं संबंधों का सम्मान करना हमें महान बनाता है I आप सभी का असीम प्रेम एवं विश्वास पाकर एक नवीन प्रेरणा के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने की कला आपके समक्ष लाया हूं I इसमें सभी व्यक्ति विशेष की भावनाओं का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है I इसे पढ़कर अपने जीवन को लाभान्वित एवं मुझे कृतार्थ बनाइये I किसी भी त्रुटि हेतु क्षमा प्रार्थी I